फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामलोक के मजरा मिसरन पुरवा में मंगलवार की रात्रि करीब एक बजे घर मे सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

रामलोक के मजरा मिसरन पुरवा निवासी मुनेजर (40) पुत्र संबारी चौधरी मंगलवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। घर में घुसे हमलावरों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। आहट सुनकर पत्नी जाग गयी। पति को घायल व तड़पता देख वह चीखने चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई जगमोहन ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही निजामु पुत्र पीर गुलाम व ढखिनिया निवासी रामनिवास पुत्र महंत तिवारी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थाना ईसानगर प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है दोनों आरोपित हिरासत में हैं।
पैसों के लेनदेन में हुई युवक की हत्या
मृतक मुनेजर के बड़े भाई जगमोहन ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले मुनेजर की मजदूरी के बकाया पैसे को लेकर ढखिनिया निवासी ताराकांत पांडेय से मारपीट हुई थी। मुनेजर द्वारा राम निवास और निजामु के सहयोग से ताराकांत पर हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मुकदमे के बाद मुनेजर को दो लाख 25 हजार का क्लेम मिला था। लेकिन मुनेजर, राम निवास और निजामु की पूर्व सहमति के आधार पर क्लेम के पैसों का बंटवारा होना था। मृतक के भाई के मुताबिक बंटवारे में विवाद ही हत्या का कारण बना।
विज्ञापन

बेसहारा हुए पत्नी व तीन बच्चे
मिसरन पुरवा में मुनेजर की नृसंश हत्या से जहां इलाके में सनसनी फैल गयी, वहीं मुनेजर की पत्नी व बेटे सर्वेश (10) बड़ी बेटी उर्मिला आठ और छोटी बेटी छह वर्षीय शालिनी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों की माने तो मुनेजर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मुनेजर की मौत ने जहां तीनों मासूम बच्चों से पिता का साया छीन लिया वही पत्नी को बेसहारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें