फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतोली को लेकर किसानों का हंगामा

Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन। 
विज्ञापन
farmer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तहसीलदार को जांच मिली खामियां
विज्ञापन

एसडीएम ने लिपिक के खिलाफ दिए जांच के आदेश 

गुलरिया चीनी मिल के बबुरी गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर एक बार फिर घटतौली का मामला सामने आने पर किसान भड़क गए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने जांच के दौरान कांटे में गडबड़ी बताया हैं। तहसीलदार ने इस दौरान कई किसानों के बयान भी लिए। एसडीएम ने मामले में लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
गुलरिया चीनी मिल का बबुरी गांव में तारानगर द्वितीय नाम से गन्ना क्रय केंद्र है। गुरुवार शाम को अपनी पर्ची पर गन्ना तुलवाने रंजीतनगर निवासी गुप्तेश्वर ट्राली लेकर गया था। वहां सेंटर के कांटे पर ट्राली तुलने पर इसका वजन 99.25 क्विंटल बताया गया। उसने शक होने पर कांटे से ट्राली उतारकर मोड़ते हुए दूसरी तरफ से इसे कांटे पर चढ़ाकर तुलवाया तो वजन 98.26 क्विंटल निकला। इस पर वहां मौजूद किसानों ने एक ही कांटे पर एक ही गाड़ी का अलग- अलग वजन निकलने पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गुप्तेश्वर अपनी ट्राली लेकर गुलरीपुरवा स्थित धर्मकांटे पर गया। आरोप है कि वहां उसको गुलरिया मिल का कर्मचारी प्रदीप पहले से बैठा मिला। गुप्तेश्वर ने बताया कि सेंटर पर हंगामे के बाद तौल बाबू ने प्रदीप को फोन करके आसपास के सभी धर्मकांटा वालों को मैनेज करने के लिए बाइक से भेज दिया था। वहां से गुप्तेश्वर निघासन के एक धर्मकांटे पर गया तो वहां भी प्रदीप पहले से था। यह देखकर गुप्तेश्वर ने धर्मकांटे की बजाय लुधौरी के एक क्रेशर पर ले जाकर अपनी ट्राली तुलवाई तो इसका वजन 101.50 क्विंटल निकला।
विज्ञापन

किसानों ने इस घटतौली की शिकायत डीएम और एसडीएम से की। इस पर तहसीलदार पूरन सिंह राना जांच करने सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने तौल लिपिक और किसानों की मौजूदगी में कांटे की जांच की। इसके अलावा वहां मौजूद किसानों के बयान दर्ज किए। तहसीलदार पूरन सिंह राना ने बताया कि सेंटर पर की गई जांच में किसान के साथ सवा दो क्विंटल की घटतौली पाई गई है। इस पर अफसरों को रिपोर्ट देने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।

क्रय केंद्र पर घटतोली की शिकायत पर गया था। कांटे में गड़बड़ी मिली थी। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाही की जाएगी। 
जेके शाही गन्ना अधिकारी

मौके पर जाकर जांच की गई थी। प्रथम दृष्टया जांच में कांटे में कमी पाई गई हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दी गई है। 
पूरन राना, तहसीलदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें