डॉन बास्को लखीमपुर एलुमिनाई क्रिकेट लीग
डॉन बास्को कालेज लखीमपुर एल्युमिनाई एसोसिएशन के सौजन्य से क्रिकेट लीग-2017 का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत डॉन बास्को कॉलेज के प्रिंसिपल फादर आल्विन मार्था और लखीमपुर सुजकी के एमडी पुनीत अग्रवाल की उपस्थिति में हुई।
डॉन बास्को कालेज लखीमपुर एल्युमिनाई एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी युवराज शेखर ने बताया कि 16-16 ओवर के मैच में सेंट डॉमनिक हाउस और सेंट डॉन बास्को हाउस की टीम का आमना-सामना हुआ। इसमें टॉस जीतकर सेंट डॉन बास्को हाउस की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सेंट डॉमनिक के उप कप्तान गौरव तोलानी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से चौकों, छक्कों की बरसात करके 157 रनों का पहाड़ खड़ा किया। दूसरी तरफ सेंट डॉन बास्को के सलामी बल्लेबाज विराट और नमन की जोड़ी ने भी जमकर जवाबी हमला बोला और मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया।
सेंट डॉमनिक की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 207 रन का विशाल टारगेट खड़ा किया तो जवाब में सेंट डॉन बास्को की टीम सिर्फ 158 रनों पर सिमट गई। सेंट डॉमनिक हाउस टीम के कप्तान विजेंद्र गुप्ता ने जीत का श्रेय अपने सभी खिलाड़ियों को दिया। कमेंट्री करते हुए सुनील शर्मा, युवराज शेखर, गीत तोलानी और अर्जित अग्रवाल ने पूरे मैच पर अपनी पैनी नजर रखी।
एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर और पब्लिक रिलेशन सेल हेड रजत शेखर के मुताबिक इस बार क्रिकेट लीग का आयोजन संगठन के अध्यक्ष नवनीत सिंह अजमानी के नेतृत्व में किया गया। इसमें सुपरवाइजरी कमेटी में शिव तोलानी, आशीष चौहान और मधुर टंडन रहे। मैच के दौरान सोनल अजमानी, चंद्रशेखर सिंह, विशाल अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, गगन राना, विकल्प गुप्ता, कपिल श्रीवास्तव, अंकुश केशवानी, अंकित अवस्थी समेत संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।