फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विधायक के आश्वासन पर नहीं माने धरने पर डटे किसान

Tue, 06 Jan 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। मांझा गांव के जौरहा नाले पर जारी खनन पट्टे के विरोध में किसानों और सिख संगठनों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। खनन पट्टा निरस्त कराने की मांग को लेकर किसानों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन दिया, जिस पर विधायक ने पट्टा निरस्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बताया कि जौरहा नाले में खनन विभाग ने कुछ माह पहले एक ठेकेदार को खनन पट्टा जारी किया था। इसके बाद से ही क्षेत्र के किसान और सिख संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को बेलरायां चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह भी किसानों के साथ धरने पर बैठे।
प्रशासन की ओर से पट्टा निरस्त किए जाने को लेकर कोई ठोस कदम न उठता देख सोमवार देर शाम किसान और सिख संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अब किसी भी प्रकार का खनन नहीं होगा और प्रशासनिक नियमों के तहत आवंटित पट्टे को तत्काल निरस्त कराया जाएगा। उन्होंने आंदोलन समाप्त करने की अपील भी की।
हालांकि, किसान प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब तक एसडीएम राजीव निगम की ओर से खनन पट्टा निरस्त किए जाने का लिखित आदेश नहीं मिल जाता, तब तक दिन-रात धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें