फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ की दहशत में पटाखे दागकर किसान कर रहे गन्ने की छिलाई

विज्ञापन
हा​थियों ने रौंदी फसल। स्त्रोत- किसान।
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में बाघ की दहशत इस कदर है कि लोग गन्ने की छिलाई करने से पहले पटाखे दागते हैं। वन विभाग इससे बेपरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

मिल का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इसी के चलते गन्ने की कटाई, छिलाई का काम भी शुरू हो गया है। बावजूद इसके बाघ की दहशत से लोग खेतों पर जाने से डर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वह खेत पर जाने से पहले कई पटाखे दागते हैं ताकि बाघ आवाज सुनकर भाग जाए।
किसानों का कहना है कि बाघ अपना ठिकाना मूड़ा जवाहर, मूड़ा अस्सी, बघमरा और जड़ौरा गांव के बीच गन्ने के खेतों में बनाए हुए है। बाघ किस वक्त किसी पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा का कहना है कि बाघ की चहलकदमी पर नजर रखी जा रही है। लोग जंगली सूअर और नीलगाय को भी बाघ समझकर शोर मचाने लगते हैं। बृहस्पतिवार को बाघ की लोकेशन जड़ौरा, बघमरा गांव के बीच मिली, जिसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन




हाथियों ने उजाड़ी गन्ने की फसल
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड जंगल के इर्द-गिर्द मंडरा रहा है। बुधवार की रात नौ बजे झुंड में शामिल सात में से पांच टस्कर हाथियों ने जंगल से निकलकर पिपर गांव के खेतों में धावा बोला। हाथियों ने गिरदन और गेंदन के खेतों की फसल बर्बाद कर दी। फसलों की निगरानी कर रही वन कर्मियों की टीम और किसानों ने पटाखे दागकर और शोर मचाकर उन्हें खदेड़ा। सुबह हाथी जंगल की ओर चले गए। निगरानी टीमों के मुताबिक बृहस्पतिवार को हाथियों की लोकेशन चलतुआ जंगल में मिली है। रेंजर मैलानी निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। किसानों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद

हाथियों ने रौंदी फसल। स्त्रोत- किसान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें