फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में किसानों से बोले राकेश टिकैत: अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ो, हताश होने की जरूरत नहीं

Tue, 30 May 2023 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने का पैसा, बिजली बिल आदि की समस्याएं के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा। बड़ी-बड़ी पंचायतें करनी पड़ेगी। अपनी आवाज को बुलंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
समर्थकों के साथ राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत मंगलवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने अलीगंज के हडेला फार्म गुरुद्वारे पर मत्था टेकने के बाद सभा की और जेल से रिहा हुए युवकों के परिजनों से मिले। गुरुद्वारे पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होना चाहिए। गन्ना भुगतान, एमएसपी, बिजली बिल आदि की समस्याएं के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा। बड़ी पंचायतें करनी पड़ेगी। यदि हम आवाज नहीं उठाएंगे तो सरकार कुछ नहीं करने वाली। किसान जिंदा कैसे रहेगा यह सोचना है।

विज्ञापन





उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ो एकजुट रहो। हताश होने की जरूरत नहीं, खेती, किसानी, संगठन, आंदोलन पर ध्यान रखो। अपने परिवार का ध्यान रखो, पॉलिटिक्स के चक्कर में न पड़ो। अपने खेतों पर ध्यान रखो अपने परिवार पर ध्यान रखो। अपनी मांगे, अपनी बातें अधिकारियों, सरकार से लिखत में करें। इससे पहले मंगलवार सुबह 9:30 बजे खुटार रोड पर कस्बे की सीमा पर जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने पदाधिकारियों के साथ राकेश टिकैत का स्वागत किया।

जेल से रिहा हुए किसानों से मिलने पहुंचे 

राकेश टिकैत संगठन के पदाधिकारियों के साथ जेल से रिहा हुए गुरविंदर सिंह (मुकरिमपुर), विचित्र सिंह (गोगांवां), गुरप्रीत सिंह (बंसी फार्म), कमलजीत सिंह (पंछी फार्म) के घर गए और परिजनों से मिले। इस दौरान गुरुद्वारा और जेल से रिहा हुए युवकों के घर के आसपास फोर्स तैनात रहा। इस दौरान दिलबाग सिंह संधू, मेहर सिंह, जागीर सिंह, हरी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राहुल देव, आकांक्षा भारती, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

पहलवालों पर अत्याचार हुआ- टिकैत 

पहलवानों के मामले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में पहलवानों पर अत्याचार हुआ, आरोपी मंत्री बाहर है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार ने किसानों से मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन वह भी पूरा नहीं किया। बाढ़, छुट्टा पशुओं आदि समस्याओं से किसान परेशान है लेकिन इनका निराकरण भी सरकार नहीं करा पा रही है। सरकार को घेरते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में आठ विधायक हैं लेकिन गन्ना भुगतान कोई नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें