शनिवार को गश्ती टीम को हाथियों का झुंड वाटरहोल के आसपास विचरण करता दिखाई दिया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले नेपाली हाथियों का एक दल दक्षिण सोनारीपुर रेंज के इसी क्षेत्र में विचरण करते दिखाई दिया था। इसके अलावा हाल ही कतर्निया घाट वन्यजीव विहार में जंगली हाथियों का एक झुंड विचरण करता नजर आ रहा है।
शनिवार को दक्षिण सोनारीपुर रेंज में विचरण करते दिखे हाथियों को मिलाकर दुधवा टाइगर रिजर्व में हाथियों के तीन झुंड हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा समय में दुधवा और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार जंगल में तीन अलग-अलग झुंडों में शामिल 100 से अधिक नेपाली हाथियों का दल विचरण कर रहा है।