धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में गोसाइनपुरवा गांव निवासी किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह सोमवार सुबह खेत में घास काट रहे थे। तभी बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार की चपेट में आ गए।
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत में घास काटते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा पड़ोसी गांव हुसैनपुरवा सिसैया के पश्चिम स्थित खेत में हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गोसाइनपुरवा गांव निवासी छैल बिहारी उर्फ छैलू (45) सोमवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। खेत में लगे बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से छैल बिहारी बुरी तरह झुलस गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।