फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाश को किसान ने धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर ढाका में असलहाधारी एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से एक घर पर धावा बोल दिया। वह कुछ कर पाते इससे पहले ही किसान की आंख खुल गई और उसने एक बदमाश को धर दबोचा। बाकी बदमाश भागने में सफल रहे, पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ और लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

इलाके के लालपुर ढाका निवासी रंजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह के घर पर सोमवार रात करीब तीन बजे कहीं जाने के इरादे से उठकर नहाने के लिए गए। इसी बीच उनको घर में कुछ आवाजें सुनाईं दीं तो वह चौकन्ने हो गए और इधर उधर देखा तो उन्हें एक व्यक्ति दिखाई पड़ा। उन्होंने सजगता से घर के अन्य सदस्यों को उठा लिया और उसके बाद उसे धर दबोचा, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस पकड़े गए बदमाश को थाने ले आई। बताया गया है कि पकड़े गए बदमाश ने उसके साथ 10-12 लोगों के शामिल होने की बात कही है। पुलिस इस मामले में धड़-पकड़ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मामले में कुछ अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। मामले में पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है, देर शाम तक मामले को लेकर थाने में मजमा लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें