हाईवे पर शव रखकर किया हंगामा
परिजनों के मुताबिक देर रात महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन अस्पताल में ही हंगामा करने लगे। इसके बाद शव को पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रख दिया। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।
बाद में खीरी पुलिस ने मृतका के पति रमित कुमार की तहरीर पर निजी अस्पताल के डॉक्टर अमरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, तब परिजन माने। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।