फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भुगतान न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Feb 2015 06:49 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का भुगतान न होने से नाराज कोठिया गांव के किसानों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया और उन्होंने गांव में ही प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने डीएम से भुगतान दिलाने की मांग की।  
विज्ञापन

गन्ना भुगतान न होने से इलाके के किसानों की हालत खराब है। इसमें खासकर छोटे किसान परेशान हैं और उन्हें रोजमर्रा तक के खर्चों के लिए लाले पड़ रहे हैं। बच्चों की फीस आदि भी किसान नहीं जमा कर पा रहे है। गन्ना भुगतान न होने के कारण ही तमाम किसान अपने बेटे बेटियों की शादी भी नहीं कर रहे हैं। किसान अपने घरों का खर्च चलाने के लिए या तो ब्याज पर कर्ज लेकर काम चला रहे हैं या फिर गन्ना माफियों से औने-पौने में नगद भुगतान की पर्चियाें पर गन्ना तौलाकर अपना पेट भरने की जुगाड़ कर रहे हैं। गन्ना भुगतान न होने से गुस्साए कोठिया गांव के किसानों और ग्रामीणों ने गांव में ही प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने डीएम से जल्द भुगतान कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संदेश कुमार, अनुज कुमार, राजेश कुमार, अंकुर, राजकिशोर, संजय, नागेश, राकेश, दुर्गेश, फूलचंद आदि तमाम किसान शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें