फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे बनाने की फैक्टरी पकड़ी, तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर पुलिस ने ग्राम मदारा बेहड़ के बुढ़िया नाला के निकट छापा मारकर असलहे बनाने की फैक्टरी पकड़ी है, साथ ही तीन अंतर जनपदीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में बने-अधबने असलहे और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मंगलवार की शाम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ईसानगर प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने स्वॉट टीम के साथ ग्राम मदारा बेहड़ के निकट बुढ़िया नाला के पास छापा मार कर असलहा बनाने का कारखाना पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से सीतापुर के थाना व कसबा तंबौर के मोहल्ला ठकुरन टोला निवासी अंतर जनपदीय शातिर बदमाश प्रदीप, बिराहीमपुर निवासी रमेश और थाना ईसानगर के गांव सुजावलपुर निवासी विजय गोड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से पांच देसी तमंचे 315 बोर, एक देसी राइफल 315 बोर, दो अर्द्ध निर्मित तमंचा 12 बोर, एक देसी तमंचा 12 बोर, एक देसी बंदूक 12 बोर, तीन खोखा कारतूस, काफी संख्या में अर्द्ध निर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। एएसपी ने बताया कि तीनों गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी हैं। इन लोगों पर लखीमपुर खीरी सहित कई अन्य जनपदों ने हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें