प्रशिक्षण में मौजूद प्रतिभागी। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सिमराहा पुरवा में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद की ब्रांडिंग पैकेजिंग इकाई स्थापना करने का तरीका और आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि 50 प्रतिशत अधिकतम एक लाख रुपये अनुदान की व्यवस्था है।
इस प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे आचार, मुरब्बा, जैम, जेली, चाऊमीन, मैगी, नूडल्स, पास्ता, आटा चक्की, मसाला चक्की, ब्रेड बिस्कुट आदि यूनिट लगा सकते हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कौशल विकास कर स्थानीय स्तर पर शुद्ध गुणवत्ता युक्त पौष्टिक पदार्थ आम जनमानस को प्राप्त हो सके जिसे उनके जीवन स्तर एवं स्वास्थ्य में सुधार सकता है। इस दौरान रामजी वर्मा, सतीश मौर्य, पीयूष सिंह, ओम अवस्थी, अमर सिंह, नेहा वर्मा, इंद्रेश, योगेश आदि मौजूद रहे।