फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विशेषज्ञों ने रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी कर नवल किशोर को दी नई उम्मीद

Thu, 02 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के जामबौर गांव निवासी नवल किशोर (30) की 24 जून को पेड़ से गिरने से रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद कमर के नीचे का हिस्सा प्रभावित हो गया। ओयल स्थित ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बृहस्पतिवार को उनकी रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी की।
विज्ञापन

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. हरिराम वर्मा, डॉ. विनोद, डॉ. फैजल और डॉ. शशांक तथा एनेस्थेटिस्ट डॉ. जयराम की टीम ने ऑपरेशन किया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि हादसे में नवल किशोर की रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे उनकी कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। परिजन उन्हें इलाज के लिए ओयल ट्रॉमा सेंटर लाए, जहां जांच के बाद विशेषज्ञों ने जटिल और संवेदनशील सर्जरी करने का निर्णय लिया। सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की आगे भी लगातार निगरानी और उपचार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें