फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, कार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर बरुई फार्म संपर्क मार्ग के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के मुताबिक कार चालक नशे में था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लोधपुरवा निवासी इरफान (25) रविवार शाम बाइक पर सवार होकर निघासन से वापस अपने घर जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर दुबहा और खैरहनी के बीच बरुही फार्म संपर्क मार्ग के पास पलिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही हुंडई क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से इरफान उछलकर दूर जाकर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार भी सड़क से नीचे जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और कार सीधी करवाकर उसमें मौजूद ड्राइवर को बाहर निकाला। पुलिस ने कार और चालक दोनों को हिरासत में ले लिया है। इरफान की पत्नी शाहीन बानो की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक विजय अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि कार चालक नशे में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें