फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 17 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव भूलनपुर में शनिवार को महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 17 महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहजम भेजवाया। इसमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि महिलाएं मुंडन संस्कार से नैनेपारा गांव वापस जा रही थीं।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गांव नैनेपारा निवासी प्रदीप अपनी पुत्री का मुंडन कराने के लिए बनिका फॉर्म स्थित देवी स्थान गए थे। बताते हैं मुंडन संस्कार से वापस आते समय ट्रैक्टर ट्राली भूलनपुर गांव के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार नैनेपारा निवासी सुजीत (25), शबनम (16), पिंकी (15), प्रेमा देवी (45), विनीता (18), सोनम (17), रामगुनी (35), लक्ष्मी (22), संगीता ( 20), मनोरमा (40), रेनू (35), सुनीता (36), ऊषा (42) घायल हो गयी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बेहजम अशोक कुमार ने 108 एंबुलेंस से घायलों को बेहजम सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर होने के कारण सुजीता, शबनम, प्रेमा देवी, रेनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि ट्रैक्टर चालक कुन्नू मौके से फरार बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें