पलिया के इंडियन एकेडमी में प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट्स। आयोजक
पलियाकलां। एनसीसी की 26 यूपी बटालियन को सोमवार को लखीमपुर की ओर से आयोजित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करवाया गया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने सुबह गार्ड माउंटिंग में हिस्सा लिया।
इसमें उन्होंने टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके बाद निशानेबाजी में कौशल दिखाया। वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता के माध्यम से ऑनलाइन और पारंपरिक शिक्षा पर तर्क-वितर्क किए गए। संचालन कर्नल चित्रसेन ने किया। कर्नल ने बताया कि अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद