फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज सैकड़ों लीटर पानी हो रहा बरबाद

Thu, 26 Feb 2015 10:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कंपनी पार्क और केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित नगर पालिका के सबसे पुराने दोनों ओवरहेड टैंक जर्जर होकर लीक हो गए हैं। इससे पानी गिरता रहता है। करीब 30 वर्ष पुराने ओवरहेड टैंकों की जगह नया टैंक बनाने के लिए नगर पालिका को 1.44 करोड़ रुपये की दरकार है, लेकिन प्रदेश सरकार पिछले दो साल से ओवरहेड टैंकों के लिए बजट नहीं स्वीकृत कर रही है, जबकि काफी कमजोर हो चुके इन टैंकों में कई जगह लीकेज होने के कारण प्रतिदिन सैंकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बह जाता है। इतना ही नहीं जबरदस्त लीकेज के कारण इनके कभी भी फटने का भी खतरा है।
विज्ञापन

कंपनीबाग पार्क  के पीछे स्थित ओवरहेड टैंक की क्षमता 1250 किलोलीटर और केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित ओवरहेड टैंक की क्षमता 1700 किलोलीटर है। करीब 35 साल पुराने हो चुके इन दोनों टैंकों से शहर के भीतरी हिस्से को पेयजल की सप्लाई की जाती है। नगर पालिका कर्मियों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित टंकी में पांच ट्यूवबेल और कंपनी बाग की टंकी में पानी भरने के लिए चार ट्यूवबेल की जरूरत पड़ती है। दोनों टैंकों में जगह लीकेज होने के कारण दो वर्ष पहले नगर पालिका ने इन्हें जर्जर घोषित कर शासन को दो नए टैंकों को बनाने के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया। प्रस्ताव में एक ओवरहेड टैंक के लिए 72 लाख रुपये की डिमांड की गई है। बताते हैं शासन स्तर पर कई बार प्रस्ताव में कमियां निकाल कर फाइल लौटा दी जा रही है। दो वर्षों से नगर पालिका और शासन के बीच तीन बार से यही क्रम चल रहा है। लेकिन नए टैंकों के निर्माण के लिए अब भी बजट का रोना है।
ईओ नगर पालिका मृत्युंजय यादव ने बताया कि दोनों ओवरहेड टैंकों की जगह नए टैंकों का निर्माण करने के लिए दो साल पहले ही शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कई बार तब्दीली भी हुई है और नए सिरे से तीन बार प्रस्ताव भेजा गया है। टैंकों में लीकेज को बंद करने के लिए कई बार मरम्मत भी कराया गया है। लगातार बजट की मांग की जा रही है। बजट स्वीकृत होने पर जल्द ही दोनों ओवरहेड टैंकों के  निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

टैंकों से इन मोहल्लों के लोगों को मिलता है पानी
कंपनी बाग ओवरहेड टैंक-नई बस्ती, थरवरनगंज, आंशिक संकटा देवी, बाजार वार्ड, आंशिक मिश्राना, मेनरोड, आंशिक हिदायतनगर।
केंद्रीय विद्यालय ओवरहेड टैंक-हाथीपुर कोठार, हाथीपुर उत्तरी, अर्जुनपुरवा, शास्त्रीनगर, कपूरथला, आंशिक सिविल लाइन, मिश्राना, हिदायतनगर, प्यारेपुर, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइंस, जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल।
कितने हैं ओवरहेड टैंक
शहर में नगर पालिका की ओर से पेयजल व्यवस्था के लिए 11 ओवरहेड टैंक हैं। इनमें पानी करने के लिए 34 ट्यूवबेल हैं। कई ट्यूवबेल सीधे मोहल्लों को ही पानी की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें