फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और मिलेगा छूट का फायदा

Thu, 26 Feb 2015 07:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना के तहत घरेलू और कार्मशियल कनेक्शन के शहरी उपभोक्ताओं को उनके बिजली बकाए के सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट सिर्फ दो दिन 27 और 28 फरवरी तक ही मिलेगी। एक मार्च से छूट योजना समाप्त हो रही है। जिसके बाद बिजली का बकाया जमा करने पर उपभोक्ता छूट का नहीं मिल पाएगा। अधिकारियों के  मुताबिक शहर के 30 हजार घरेलू और छह हजार कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए योजना की शुरूआत 13 जनवरी से की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक इन उपभोक्ताओं में करीब डेढ़ हजार लोगों से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर छूट का फायदा उठाया है। इनमें चार सौ अधिक उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन लखीमपुर डिवीजन दफ्तर में किया गया  है।
विज्ञापन

योजना से दूर ही रहा एसडीओ दफ्तर
एकमुश्त समाधान योजना में सिर्फ घरेलू और कार्मशियल उपभोक्ताओं को ही छूट दी जानी है। दोनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं की बिलिंग और उनमें सुधार का कार्य एसडीओ दफ्तर के जिम्मे हैं, लेकिन डेढ़ माह तक चली इस योजना से एसडीओ दफ्तर के कर्मचारी दूरी ही बनाए रहे। यहां न कोई पटल खोला गया और न ही कोई रजिस्ट्रेशन हुए।
100 फीसदी सरचार्ज माफी का नहीं आया आदेश
पिछले दिनों पावर कारपोरेशन के प्रस्ताव को नियामक आयोग की मंजूरी मिलने के बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि राजस्व वसूली तेज करने के लिए शहरी उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी, लेकिन एक हफ्ते से ज्यादा का समय गुजरने के बाद भी इस संबंध में बिजली विभाग के पास कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना अभी दो दिन तक और चलेगी। उपभोक्ता जल्द से जल्द बकाया जमा कर छूट का फायदा ले सकते हैं। 100 फीसदी सरचार्ज की माफी का कोई आदेश नहीं मिला है। ऑनलाइन व्यवस्था होने के कारण डिवीजन दफ्तर और सब डिवीजन दफ्तर दोनों जगहों पर लोगों को छूट का फायदा दिया जा रहा है। कहीं पर किसी को दिक्कत नहीं हो रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें