फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार वर्षा से पारा धड़ाम

Tue, 30 Jun 2015 07:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 36 घंटे से हो रही वर्षा से पूरे शहर में जलभराव हो गया है। कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम बारिश से पारा काफी नीचे आ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में इतनी गिरावट इस मौसम में पहली बार दर्ज की गई है। लगातार वर्षा होने से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। जिले का जनजीवन भी अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

शहर के विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में पानी भर जाने से तालाब जैसा नजारा दिखने लगा। उधर कलक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत, जिला अस्पताल परिसर के अलावा कई मोहल्लों और सड़कों पर भी जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उधर लगातार वर्षा होने से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने इस मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।
बारिश में दीवारें ढहीं, आठ बकरियों की मौत
बांकेगंज। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार वर्षा से सोमवार रात निकटवर्ती गांव देबीपुर में जगदीश के घर में बनी कच्ची दीवार भर भराकर ढह गई। दीवार ढहने की आवाज सुनकर घबराए परिवारीजनों ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी और बच्चों की जान बचाई।
विज्ञापन

धौरहरा। सोमवार रात देवीपुरवा गांव के एक किसान की कच्ची दीवार गिर गई। इसके चलते उसकी आठ बकरियां दब कर मर गईं। पड़ोस में सो रहा किसान भी घायल हो गया। गृह स्वामी मझिला को सीएचसी रमियाबेहड़ लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें