फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ताबीज और रुमाल तक बाहर रखवाया... फिर मिला प्रवेश

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज गेट पर उतरवा कर लटकाया गया ताबीज। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन कुछ केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी सख्ती देखने को मिली। पुलिस और केंद्र प्रभारियों ने अभ्यर्थियों के गले में पहने ताबीज, माला, रुमाल समेत अन्य प्रतिबंधित सामान बाहर रखवाने के बाद ही प्रवेश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया था। प्रवेश से पहले सभी की गहन जांच की गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग समेत सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनभर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। डीएम और एसपी ने इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण भी किया।
पहली पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में ''अठन्नी'' का समास, ''चांद का मुंह टेढ़ा है'', त्रिभुज और समबाहु त्रिभुज जैसे सवाल शामिल थे। अभ्यर्थियों के अनुसार इतिहास विषय के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे, जबकि अन्य प्रश्न सामान्य स्तर के रहे। अधिकांश अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष नजर आया।
विज्ञापन

जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 6624 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 4888 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1736 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1656 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 13248 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9856 ने परीक्षा दी और 3392 अनुपस्थित रहे।
-

आकृति आधारित प्रश्नों के पैटर्न को समझने में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन सभी सवालों के जवाब दिए हैं।
- विनीत, शाहजहांपुर


कुछ गणित के सवाल काफी घुमाकर पूछे गए थे। उन्हें समझने में समय लगा। पहली बार परीक्षा देने आई हूं।
- शिदरा, लखनऊ


प्रश्नपत्र उम्मीद से बेहतर था। तैयारी अच्छी थी, इसलिए कोई सवाल कठिन नहीं लगा। सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं।
- अरिंद्र तिवारी, लखनऊ


यह मेरा दूसरा प्रयास था। पिछली बार का प्रश्नपत्र अधिक कठिन था, इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत बेहतर लगा।
- कामिनी, लखनऊ

राजकीय इंटर कॉलेज गेट पर उतरवा कर लटकाया गया ताबीज। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज गेट पर उतरवा कर लटकाया गया ताबीज। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज गेट पर उतरवा कर लटकाया गया ताबीज। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज गेट पर उतरवा कर लटकाया गया ताबीज। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज गेट पर उतरवा कर लटकाया गया ताबीज। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज गेट पर उतरवा कर लटकाया गया ताबीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें