उचौलिया। बुधवार दोपहर शारदा नहर में कूदे उचौलिया गुरुद्वारा मार्केट निवासी चरनजीत सिंह उर्फ पाली का करीब तीस घंटे बाद भी पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम ने कांटा डालकर स्टीमर से नहर में तलाश भी की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
चरनजीत सिंह गुरुद्वारा के निकट से निकली शारदा नहर पर बने राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल से बुधवार दोपहर में कूद गया था। शाम तक ग्रामीण और पुलिस चरनजीत को तलाश करते रहे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मोटरबोट से नहर में करीब पांच किमी तक तलाश करती रही। मगर चरनजीत का कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है। संवाद