फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, प्रशासन ने जारी किए नंबर

Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम कार्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी बनाए कंट्रोल रूम
विज्ञापन

संभावित बाढ़ और कटान की सूचना संकलित करने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। डीएम कैंप कार्यालय में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के साथ तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। साथ ही उनके नंबर भी जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन

एडीएम उमेश नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में संभावित बाढ़, प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर उसके प्रभाव को कम करने तथा प्रभावित व्यक्तियों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए डीएम के कैंप कार्यालय पर आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका टेलीफोन नंबर 05872-278100 तथा टोल फ्री नंबर 1077 है। इसी प्रकार संभावित बाढ़ प्रभावित होने वाली जिले की पांच तहसीलों लखीमपुर, निघासन, धौरहरा, गोला, पलिया में भी कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। तहसील लखीमपुर में कंट्रोल रूम प्रभारी महेंद्र कुमार तहसीलदार 9454416573 और 05872-272334, तहसील निघासन में कंट्रोल रूम प्रभारी पूरन सिंह राना, तहसीलदार 9454416577 और 05873-263227, तहसील धौरहरा में कंट्रोल रूम प्रभारी ओंकारनाथ वर्मा तहसीलदार 9454416578 और 05874.244224, तहसील गोला में कंट्रोल रूम प्रभारी आशुतोष गुप्ता तहसीलदार 9454416575 और 05876-232153 तहसील पलिया में कंट्रोल रूम प्रभारी भगवानदीन तहसीलदार 9454416576 और 05871-234505 है। इन नियंत्रण कक्षों में कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे, रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लगायी गई है। आपदा से संबंधित सूचना तहसील के कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर पर किसी कारणवश संपर्क नहीं हो पाता है। तो संबंधित प्रभारी अधिकारी के मोबाइल नंबर पर अथवा जिला कंट्रोल रूम में सूचना दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें