फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने ठेका कर दिया निरस्त, फिर भी भाजपाई वसूल रहे गुंडा टैक्स

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी का टैक्सी स्टैंड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

ईओ बोले, वाहन चालक अवैध वसूली की पुलिस में करें शिकायत
विज्ञापन

नगर पालिका की सीमा में ई-रिक्शा एवं मैजिक के हैं 13 स्टैंड

लखीमपुर खीरी। योगी सरकार के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने शहर में रोड पर चल रहे सभी ठेकों को निरस्त कर दिया है। बावजूद इसके इन सभी ठेकों से अवैध वसूली निरंतर जारी है। पीड़ित चालकों का कहना है कि वसूली करने वाले भाजपाई हैं, जिन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
नगर पालिका सीमा में 13 स्टैंड हैं, जिसमें मैजिक एवं ई रिक्शा दोनों शामिल हैं। निर्धारित इन जगहों पर गोला, लहरपुर, सिसैया, नानपारा, खमरिया, फूलबेहड़ आदि से आने वाले टैंपो, मैजिक सहित शहर में चल रहे ई रिक्शा खड़े होते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष- 2021 की शुरूआत में इनके ठेके के लिए टेंडर निकाले थे, जिन पर भाजपाइयों का कब्जा हो गया। इन स्टैंड से नियमों को ताक पर रखकर प्रतिदिन 1500 से 2000 रुपये वसूले जाने लगे। वह भी पार्किंग की सुविधा दिए बगैर।
वहीं, प्रदेश में कई जगह बिना सुविधाओं के हो रही वसूली पर सीएम योगी ने इन ठेकों को निरस्त करने का फरमान सुना दिया। इस पर अमल करते हुए पालिका प्रशासन ने 27 अगस्त को ठेका निरस्त होने का आदेश जारी कर दिया। बावजूद इसके मैजिक, बस आदि स्टैंड से अनवरत अवैध वसूली जारी है।
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि ऑटो एवं मैजिक स्टैंड के मैनेजर से लेकर ठेका मालिक सभी भाजपाई हैं। इसमें कुछ पदाधिकारी और सभासद भी हैं। ठेका निरस्त होने की जानकारी है, लेकिन क्या करें। रोजी रोटी चलाने के लिए गुंडा टैक्स तो देना ही पड़ेगा। हम विरोध करें भी तो कौन सुनेगा हमारी। इसलिए मजबूरन दे रहे हैं।

सत्ता की हनक में छह से सात गुना हो रही वसूली

नगर पालिका ने ई- रिक्शा के लिए पांच रुपये प्रति चक्कर और मैजिक, जीप आदि के लिए दस रुपये प्रति चक्कर की दर निर्धारित की है। मगर, ठेकदार केे लोग ई-रिक्शा वालों से दस रुपये और मैजिक आदि के चालकों से 60 से 70 रुपये की रोजाना वसूली कर रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2021-22 तक निरस्त हुए ठेके

  • 1. ऑटो स्टैंड सीतापुर रोड
  • 2. टैंपो स्टैंड नकहा, अमृतागंज रोड
  • 3. बस स्टैंड लहरपुर
  • 4. जीप, मैजिक स्टैंड सिसैया
  • 5. जीप, मैजिक स्टैंड नानपारा
  • 6. जीप, मैजिक स्टैंड गोला रोड
  • 7. जीप, मैजिक स्टैंड फूलबेहड़ रोड
  • 8. भूसा, बालू, ट्राली, डनलप स्टैंड फू्लबेहड़ रोड
  • 9. ऑटो स्टैंड एलआरपी चौराहा
  • 10. ऑटो स्टैंड सौजन्या तिराहा
  • 11. ऑटो स्टैंड प्यारे पुर
  • 12. ऑटो स्टैंड मेला मैदान
  • 13. ऑटो स्टैंड निकट सरना पेट्रोल पंप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

भाजपा नेता दीपक पुरी ने भी फेसबुक पर अवैध वसूली को लेकर पोस्ट शेयर की है कि बिना सुविधाओं के ठेका नहीं हो सकता। ठेेेका निरस्त होने के बाद भी गरीब टैँपो स्टैंड वालों से वूसली क्यों। इस पर भाजपा सरकार और प्रशासन ध्यान दें।

शासन ने टैक्सी स्टैंड के ठेके निरस्त कर दिए हैं। यदि वसूली हो रही है तो इसे प्रशासन को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। जो कोई हमारा नाम ले रहा है वह सिर्फ नाम का फायदा उठा रहा है। इस तरह की अवैध वसूली को रुकवार प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करे। हमारी पार्टी का इन गुंडों से कोई लेना देना नहीं है। - सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

शासन के निर्देश पर सभी स्टैंडों का ठेका निरस्त कर दिया गया है। ठेकेदार यदि अब भी वसूली करवा रहे हैं तो वह गुंडा टैक्स है। पार्किंग शुल्क लेने का अन्य किसी को अब कोई अधिकार नहीं है। अगर कहीं अवैध रूप से वसूली की जा रही है तो उन्हें पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। - आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें