फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किताबों से निकलकर सड़कों पर उतरा पर्यावरण संदेश

Wed, 22 Apr 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पोस्ट दिखाई छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज/पलियाकलां। विश्व पृथ्वी दिवस पर जिले में जागरूकता केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि सड़कों से लेकर संस्थानों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजता रहा। छात्रों, वन कर्मियों और संस्थानों ने रैली, गोष्ठी और पौधरोपण के माध्यम से धरती को बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के रामपुर मिश्र कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक करम सिंह और चित्रा देवी ने ग्लोबल वार्मिंग के खतरों की जानकारी दी और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा भारती प्रथम, गिरिजा यादव द्वितीय और प्रीति गुप्ता तृतीय रहीं। इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।
बांकेगंज के किशनपुर अभयारण्य मैलानी रेंज स्थित जटपुरा स्कूल में वन कर्मियों ने गोष्ठी के माध्यम से छात्रों को पेड़ लगाने और पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। वन दरोगा हेमंत कुमार और वन्यजीव रक्षक उदय प्रताप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सारिका, शिक्षक पुष्कर मिश्रा, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां में बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड परिसर में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विकास मलिक, संजीव दूवे, यूके पांडे, जितेंद्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, वैभव सिंह और सुहेल अनवर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पलियाकलां में रोटरी क्लब ने साइकिल रैली निकाली। इसमें क्लब सदस्यों और स्कूली बच्चों ने नगर भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचाने का संदेश दिया। दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने वन्यजीव और वनों के संरक्षण पर जोर दिया।
पसगवां के अल्लीपुर संविलयन विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के साथ पृथ्वी को हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया। बच्चे सई नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. वेंकटेश दत्ता ने बताया कि लखनऊ में हर साल भूजल स्तर एक मीटर नीचे जा रहा है। तालाबों की संख्या लगातार घट रही है और पानी की कमी से आवासीय क्षेत्रों में जल संकट गहराने की आशंका है।

विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पोस्ट दिखाई छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पोस्ट दिखाई छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पोस्ट दिखाई छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें