फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं देखे जाएंगे ईएनटी, नेत्र और त्वचा के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाती महिला।
विज्ञापन
ऐसे मरीजों की ओपीडी केवल मोतीपुर के एमसीएच विंग में होगी
विज्ञापन

सीएमएस ने जारी किया रोस्टर, निर्धारित दिन पर दोनों जगह मिलेंगे डॉक्टर
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के मोतीपुर स्थित 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए कुछ दिनों तक दोनों जगह ही ओपीडी जारी रहेगी। ईएनटी, नेत्र, दंत और त्वचा के मरीज अब जिला अस्पताल में नहीं देखे जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. मदन लाल ने बताया कि अस्पताल शिफ्टिंग का काम चल रहा है। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिला अस्पताल और एमसीएच विंग, दोनों जगह ओपीडी होती रहे। इसलिए डॉक्टरों के दिन निर्धारित कर दिए हैं, जिससे रोजाना दोनों अस्पतालों में मरीजों को डॉक्टर मिलते रहे। उन्होंने बताया कि नेत्र, त्वचा एवं नाक, कान व गला की ओपीडी जिला अस्पताल में पूरी तरह से खत्म कर दी गई है। इनके डॉक्टर मोतीपुर के एमसीएच विंग में ही ओपीडी करेंगे। इसके लिए मरीजों को वहीं जाना होगा।
विज्ञापन


ओपीडी का रोस्टर
बाल रोग विशेषज्ञ
1. डॉ. राजेश कुमार- सोमवार से बृहस्पतिवार जिला अस्पताल एवं शुक्रवार व शनिवार एमसीएच विंग मोतीपुर।
4. डॉ. आरपी वर्मा- सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार, शनिवार को जिला अस्पताल एवं बुधवार, बृहस्पतिवार को एमसीएच विंग मोतीपुर।
3. डॉ. आरबी रावत- सोमवार, मंगलवार को एमसीएच विंग और बुधवार से शनिवार जिला अस्पताल।
सर्जन
1. डॉ. सतीश कुमार - सोमवार से बृहस्पतिवार जिला अस्पताल और शुक्रवार, शनिवार एमसीएच विंग मोतीपुर
2. डॉ. आरके कोली -सोमवार, मंगलवार एमसीएच विंग और बुधवार से शनिवार जिला अस्पताल।
3. डॉ. हर्षदेव भारती- सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार, शनिवार को जिला अस्पताल और बुधवार व बृहस्पतिवार एमसीएच विंग मोतीपुर
फिजीशियन
1. डॉ. आईके राम चंदानी- सोमवार, मंगलवार एमसीएच विंग एवं बुधवार से शनिवार जिला अस्पताल।
2. डॉ. आरएस मधौरिया- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार जिला अस्पताल और शुक्रवार, शनिवार एमसीएच विंग।
3. डॉ. राजकुमार- सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार जिला अस्पताल और बुधवार, बृहस्पतिवार एमसीएच विंग।
4. नेत्र विभाग, ईएनटी, दंत एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ रोजाना एमसीएच विंग में ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें