फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 घरों का लोड बढ़ाया 62 मीटर भी बदले गए

Tue, 13 Jan 2015 06:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चेकिंग अभियान के दूसरे दिन टीमों ने दो फीडरों के 133 घरों के  कनेक्शन चेक किए। जिनमें कमियां पाए जाने पर 21 घरों का लोड बढ़ाया गया, जबकि 62 घरों में मीटर बदले गए। विभाग ने करीब पौने तीन लाख रुपये की बकाया वसूली भी की।
विज्ञापन

नई बस्ती क्षेत्र के प्यारेपुर मोहल्ले में अवर अभियंता मनोज पुष्कर की अगुवाई में अभियान चलाया गया। जेई के मुताबिक 124 घरों की चेकिंग में तमाम खामियां मिलीं। जिस पर 46 घरों के मीटर बदल दिए गए और 21 घरों का लोड बढ़ाया गया। अभियान में बिजली चोरी पकड़े जाने पर कामर्शियल कनेक्शन पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला। वैसे पूरे अभियान में एक लाख रुपये से अधिक बकाया वसूला गया। वहीं ईदागाह के एक नंबर फीडर के 19 घरों की चेकिंग में चोरी पकड़े जाने पर चार हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। 10 घरों के मीटर बदले गए। जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि अभियान में 1.76 लाख रुपया बकाया वसूला गया और चार घरों का बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इन सभी पर 40 से 60 हजार रुपये के बीच बकाया था।
एक किलोवॉट की भरमार
शहर में बिजली विभाग का सिस्टम यूं ही नहीं ओवरलोड हो रहा है, चेकिंग के दौरान बिजली के लिए लोगों के यहां एक किलोवॉट के कनेक्शन ही ज्यादा मिल रहे है। इससे साफ है कि स्वीकृत विद्युत भार से घरों में ज्यादा बिजली खपत की जा रही है। इससे संबंधित मोहल्लों के ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें