फूलबेहड़ क्षेत्र के अचाकापुर गांव में मंगलवार सुबह एचटी लाइन ठीक करते समय एक बिजली मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
महेवा गांव निवासी 30 वर्षीय अज्जू बिजली मैकेनिक है। बताते हैं कि मंगलवार को अचाकापुर लाइन में अचानक करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट मे आकर गंभीर रूप से झुलस कर खंभे से नीचे गिर पड़ा। यह देख ग्रामीणों मे अफरा-तफरी फैल गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और उसे जिला अस्पताल ले गए। कहा जा रहा है कि बिजली मैकेनिक ने गढ़ी रोड स्थित नार्थ फीडर से शटडॉउन ले रखा था बावजूद इसके यह लापरवाही हुई।