फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के इंजन आपरेटरों ने  दिया धरना, मांगा बकाया वेतन

Mon, 05 Dec 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठेकेदार पर 3690 की जगह 1600 रुपये दिए जाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

 बीएसएनएल टॉवर पर लगे जनरेटर चलाने के लिए रखे गए इंजन आपरेटरों ने बकाया एवं पूरा वेतन दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार दूरसंचार महाप्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया और जिला दूरसंचार महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर ठेकेदार से पूरा भुगतान दिलाए जाने की मांग की।
टेलीकॉम कैजुवल एंड कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को दूरसंचार महाप्रबंधक कार्यालय पर इकठ्ठा हुए जिले भर के इंजन आपरेटरों ने तीन माह का बकाया भुगतान, ईपीएफ और ईएसई की सुविधा दिए जाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए जिला सचिव जगतपाल शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से इंजन आपरेटरों को दिए जाने के लिए 3690 रुपये का भुगतान पास किया जाता है, लेकिन ठेकेदार सिर्फ 1600 रुपये ही आपरेटरों को दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब ठेकेदार से पूरी राशि दिए जाने की बात कही जाती है तो वह निकालने की धमकी देने लगता है। जिला सचिव के नेतृत्व में  इंजन आपरेटरों ने जिला दूरसंचार महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर शोषण रोकने और पूरा वेतन दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान पंकज मौर्या, माशाराम, पुतानी लाल, अजीज खां, हरीराम गुप्ता, पुत्तूलाल, पंकज कुमार, प्रभाकर शुक्ल, रामखिलावन, सरोज कुमार, नीरज कुमार, राजेश कुमार सहित कई  लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंजन आपरेटरों का धरना समाप्त
लखीमपुर खीरी। टेलीकॉम कैजुवल एंड कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव जगतपाल शर्मा ने बताया कि धरने के दौरान जिला दूरसंचार प्रबंधक अश्विनी कुमार और मंडल अभियंता आरपी त्रिवेदी के साथ हुई वार्ता में टीडीएम ने चार माह का बकाया वेतन 15 जनवरी तक भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया है, जिस पर धरना समाप्त कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें