फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 नहीं अब 37 फुट चौड़ी होगी सड़क..पर खुद हटाना पड़ेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
लखीमपुर में अतिक्रमण पर व्यापारियों से वार्ता करते एसडीएम सदर - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर चौराहे से संकटा देवी चौकी तक सड़क 37 फुट चौड़ी रहेगी। यह निर्णय बुधवार को एसडीएम और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में लिया गया। हालांकि तहसील प्रशासन ने इसमें एक पेंच भी फंसाया है, जिसके अनुसार दुकानदारों के अतिक्रमण हटाने पर ही चौड़ाई 37 फुट रखी जाएगी, नहीं तो नगर पालिका के हटाने पर चौड़ाई 45 फुट ही रहेगी। तहसील प्रशासन की इस शर्त पर व्यापारी प्रतिनिधि मंडल भी सहमति दिखा।
विज्ञापन

संकटा देवी रोड की चौड़ाई कितनी रहेगी, इसको लेकर पिछले 20 दिन से व्यापारी असमंजस में थे। कुछ कारोबारी जहां चौड़ाई 35 फुट बता रहे थे तो वहीं कुछ लोग 45 फुट। हालांकि 45 फुट चौड़ाई रहने में तमाम दुकानदारों की रोजी रोटी जा रही थी। इसको लेकर व्यापारियों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और एसडीएम के बीच पिछले कई दिन से वार्ता का क्रम जारी था। बुधवार का डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एक बार फिर सदर एसडीएम और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। इसमें व्यापारी हित को प्राथमिकता देते हुए एसडीएम सदर सड़क की चौड़ाई 37 फुट रखने पर सहमत हो गए। मगर, इसमें उन्होंने एक शर्त लगा दी है कि यदि सात दिन में व्यापारी अपने आप अतिक्रमण हटा लेते हैं तभी रोड 37 फुट रहेगी अन्यथा नगर पालिका के हटाने पर 45 फुट ही रहेगी। इस पर प्रतिनिधिमंडल भी सहमत दिखा।
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान दुकानदारों का हित देखते हुए सड़क की चौड़ाई 37 फुट रखने का निर्णय लिया गया। फिलहाल ऐसा तभी संभव होगा जब दुकानदार सात दिन में अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेगें। अन्यथा, नगर पालिका द्वारा हटाए जाने पर सड़क की चौड़ाई 45 फुट ही रखी जाएगी। -डॉ. अरुण कुमार सिंह
विज्ञापन

सदर एसडीएम
एसडीएम से बुधवार को हुई वार्ता सकारात्मक रही। सड़क की चौड़ाई 37 फुट रखने को कहा है। इससे तमाम दुकानदारों की रोजी रोटी चलती रहेगी। व्यापारियों ने भी अपना अतिक्रमण हटाने की शुरुआत भी कर दी है। - श्याम कुमार तिवारी मामा, नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें