फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में बाघ से आमना-सामना, सैलानी रोमांचित

Wed, 29 Apr 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में सैलानियों को दिखा बाघ। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस व जमा लोग।
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में सोमवार को लखनऊ से आए सैलानियों के लिए जंगल सफारी यादगार बन गई। जंगल में प्रवेश करते ही कुछ दूरी पर सड़क के बीचोंबीच एक बाघ चहलकदमी करता दिखाई दिया।
विज्ञापन

बाघ को देखते ही गाइड ने सैलानियों को सतर्क किया और चालक ने सावधानी से जिप्सी को नियंत्रित रखा। करीब से बाघ के दीदार होते ही कुछ पल के लिए सैलानियों में सन्नाटा छा गया, लेकिन जल्द ही वे उत्साहित हो उठे और कैमरों व मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे।
लखनऊ से आए पर्यटकों ने बताया कि पहली ही सफारी में इतने करीब से बाघ को देखना उनके लिए खास अनुभव रहा। कुछ देर बाद बाघ झाड़ियों में ओझल हो गया, जिसके बाद सैलानियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें