फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला रोडवेज डिपो में आज लगेगा रोजगार मेला

Fri, 27 Jun 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला रोडवेज डिपो में शनिवार को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसके माध्यम से 300 संविदा चालकों के पद भरे जाएंगे। यह भर्ती सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र कमल ने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास होनी चाहिए। लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच तथा आयु 23 वर्ष 6 माह से अधिक होनी चाहिए। आवेदक के पास दो वर्ष पुराना वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। चयनित चालकों को प्रति किलोमीटर 1.89 की दर से भुगतान किया जाएगा। साथ ही प्रति माह 22 दिन की ड्यूटी और न्यूनतम 5000 किलोमीटर संचालन करने पर 3000 प्रोत्साहन राशि अलग से दी जाएगी।
चालकों के लिए पीएफ, यात्रा पास, रात्रि भत्ता और 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया गया है। दुर्घटना रहित बस संचालन करने पर चालकों को वार्षिक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें