मैच जीतने के बाद मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी व अधिकारी। स्रोत : आयोजक
- फोटो : स्रोत : परिजन
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ तृतीय वाहिनी एसएसबी और नेपाल एपीएफ के बीच मैत्रीपूर्ण वाॅलीबॉल मैच खेला गया। खखरौला सीमा चौकी में बृहस्पतिवार देर शाम आयोजित मुकाबले में एसएसबी तृतीय वाहनी बटालियन ने 3-0 से नेपाल कैलाली जिला टीम को पराजित कर दिया।
यह आयोजन तृतीय वाहनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी एमडी तामांग की अध्यक्षता में खेला गया। इसका उद्देश्य भारत-नेपाल के सशस्त्र बलों में आपसी सहभागिता, विश्वास व भाईचारे को बढ़ावा देना रहा। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक और नेपाल एपीएफ के महानिरीक्षक के बीच 8वीं समन्वयक बैठक में मैच कराने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान एसएसबी के सहायक कमांडेंट निखिल राज, नेपाल एपीएफ के डीएसपी राजन शाह, तिकुनिया कस्टम विभाग के योगेश पाल, सौरभ कुमार, आकाश मित्तल, प्रधान बनवीरपुर आदि जवान मौजूद रहे।