फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले कर्मियों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिजिटल माध्यम से जुड़े ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। निर्माण श्रमिकों की तरह अब ऑनलाइन डिलीवरी बॉय को भी श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिलेगा। शासन ने इसको लेकर हरी झंडी दे दी है। विभागीय अफसरों ने संबंधित कर्मचारियों से अपील की है कि वह विभाग के ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन दिनों 17 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इनको भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके। श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि संस्थाओं से संपर्क कर पंजीकरण के लिए कहा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सामान और भोजन ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों के लिए काम करने वाले ड्राइवर व अन्य कर्मचारी आदि श्रमिक या गिग वर्कर्स की श्रेणी में आते हैं, वह पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थिति श्रम विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें