फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 18.59 हजार रुपये का गबन का मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी रानी ने बताया कि उन्होंने 12 दिसंबर 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था। यहां दुबहा निवासी ज्ञान कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। लेखा और अन्य अभिलेखों तथा अलमारी की चाबी लिपिक आलोक वर्मा ने ज्ञान प्रकाश को दे रखी है। जब चाबी मांगी गई तो ज्ञान प्रकाश ने चाबी देने से मना कर दिया। इसके बाद जब अलमारी खोली गई तो उसमें रखे चेक और अन्य दस्तावेज गायब थे।



प्रधानाचार्य के कार्य ग्रहण करने के बाद हुआ गबन
मीनाक्षी रानी ने बताया कि उनके कार्यभार ग्रहण के समय में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा निघासन में एक खाते में 12,21,067 रुपये तथा दूसरे खाते में 6,39,673 रुपये जमा थे। 17,00,000 रुपये का गबन कर लिया गया। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि छात्राओं का शुल्क करीब 1,59,000 रुपये जो जिला सहकारी बैंक के खाते में जमा कराने के लिए दिया गया था, वह भी ज्ञान प्रकाश सिंह ने हड़प लिया।
विज्ञापन





कई लोगों की फंसेगी गर्दन
गबन के मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा अन्य लोगों की गर्दन फंस सकती है। बताते हैं कि इस मामले में कार्यभार के समय गबन हुआ है। प्रधानाचार्य के अलावा अन्य की भी गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन




मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक जांच कर रहे है, जल्दी ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
महक शर्मा, सीओ


मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मेरे कार्यकाल में गबन नहीं हुआ है। इस मामले में मेरा लेना देना नहीं है।
मीनाक्षी रानी, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें