फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसल, चौकीदार पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर आए जंगली हाथियों के झुंड ने गुरुवार रात पुरैना बसंतापुर गांव में एक किसान की तीन एकड़ फसल को पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं खेत बचा रहे चौकीदार पर भी हमला कर दिया। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। हाथियों ने रखवाली करने के लिए बनाई गई झोपड़ी व चारपाई को भी तोड़ डाला। सूचना पर पहुंचे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से सटे गांवों में आए दिन जंगली हाथियों का झुंड पहुंचकर उत्पात मचा रहा है। अभी बुधवार की रात को बंशीनगर गांव में हाथियों के झुंड ने जहां किसानों की लगभग 31 एकड़ गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया था। वहीं अब बृहस्पतिवार की रात को जंगली हाथियों का झुंड पुरैना बसंतापुर गांव की तरफ पहुंच गया। यहां हाथियों ने देर रात तक आतंक मचाए रखा और पैरों तले किसानों की गन्ने की फसल को रौंदते रहे। हाथियों ने गुरजिंदर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह व उसके भाई गुरजिंदर सिंह की लगभग तीन एकड़ फसल को बरबाद कर दिया। इतना ही नहीं खेत की रखवाली कर रहे चौकीदार होरीलाल पर भी हमला कर दिया लेकिन होरीलाल किसी तरह से वहां से भाग गया तब उसकी जान बच सकी। हाथियों ने वहां बनी झोपड़ी व उसमें रखी चारपाई को भी तोड़ डाला। चौकीदार ने जाकर सूचना किसान को दी तब कई किसानों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को खदेड़ा। किसान ने पार्क प्रशासन से फसल क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें