विकास खंड फूलबेहड़ के ग्राम सिसौरा मजरा झखरा के दो लोगों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर लोहिया आवास चयन सूची में पात्र होने के बावजूद अपात्र घोषित कर दिया है। प्रार्थनापत्र देने वालों ने पात्रता की जांच कराकर लोहिया आवास दिलाने की मांग की है।
ग्राम सिसौरा मजरा झखरा निवासी गोवर्धन लाल और सुभाष चंद्र ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वे लोग पिछड़ी कहार जाति के हैं। वे लोग गरीब मजदूर पेशा व्यक्ति उन लोगों के पास कोई आवास नहीं है। वे लोग झोपड़ी में रहते हैं लेकिन ग्राम प्रधान ने राजनीतिक कारणों से उन लोगों के नाम सूची से कटवा दिए हैं। सुभाष और गोवर्धन लाल ने डीएम से पात्रता की जांच कराकर लोहिया आवास दिलाने की मांग की है।