बेलरायां में हाथियों द्वारा नष्ट फसल दिखाती महिला किसान। संवाद
बेलरायां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने सोमवार को खेतों में लहलहाती सात बीघा धान और गन्ने की फसलों को बर्बाद कर दिया है। इससे किसानों का हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्राम कुशाही निवासी चुन्ना वर्मा ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11:00 बजे जंगल से सटे खेत में गन्ना फसल की रखवाली कर रहा था। इस दौरान हाथियों का झुंड जंगल से खेतों में आकर दो बीघे गन्ने फसल तहस-नहस कर दी। इसी तरह शत्रोहनलाल के खेत में हाथियों के झुंड ने अटान को तोड़कर दो बीघा धान की फसल बर्वाद कर दी। ग्राम तकियापुरवा निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि रात्रि में जंगली हाथियों ने खेत में आकर तीन बीघा धान और गन्ने की फसल रौंद दी। तकियापुरवा निवासी राजेंद्र प्रसाद के खेत में हाथियों ने दो बीघा धान की फसल तहस-नहस कर दी। किसानों ने हाथियों की चहलकदमी पर अंकुश लगाने की मांग कई बार की, लेकिन नतीजा शून्य निकला है। इससे किसानों में रोष पनपना शुरू हो गया है। बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना और धान के खेतों की जांच कराई जाएगी।