फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों में दिखे हाथी, किसानों में दहशत

Fri, 09 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खेतों में घूमते हाथियों के झुंड।संवाद - फोटो : मछरेहटा में बोरवेल में गिरकर हिरन की मौत।
विज्ञापन
निघासन। उत्तर निघासन वन रेंज क्षेत्र में सिंगहा कलां गांव के पास खेतों में हाथियों का झुंड दिखाई देने से अफरातफरी मच गई। खेतों से गुजरते हाथियों को देख किसानों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसानों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाया, इसके बाद वे जंगल की ओर चले गए।
विज्ञापन

इस दौरान बनाया गया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर वन विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बरतने की अपील की है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर तैनात की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें