फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धीरे-धीरे नेपाल वापसी कर रहे हाथी

Sun, 07 Dec 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के निघासन मार्ग पर कार के सामने से गुजरता तेंदुआ। स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बांकेगंज। कई दिनों तक उत्पात मचाने के बाद हाथी धीरे-धीरे नेपाल की ओर वापसी कर रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के दक्षिण सोनारीपुर जंगल में डेरा डाले करीब 35 हाथियों की पिछले 10 दिन से निगरानी टीमों को लोकेशन नहीं मिली है। एक टस्कर हाथी शनिवार को सोनारीपुर बेस कैंप में देखा गया था।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि लोकेशन न मिलने से अनुमान है कि हाथियों का यह झुंड नेपाल की ओर चला गया होगा। दूसरे झुंड में शामिल चार टस्कर जंगल के अंदर उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं।
करीब एक माह पहले नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से निकलकर जंगली हाथी शारदा नदी पार कर संपूर्णानगर रेंज के घमहाघाट और हजार होते हुए पीटीआर की हरीपुर रेंज पहुंचे थे। वहां से ये हाथी किशनपुर अभयारण्य के मड़हा जंगल तक आ गए।
विज्ञापन

हाथियों ने न केवल किशनपुर अभयारण्य, बल्कि बफरजोन की मैलानी रेंज के आस-पास बसे खेतों में उत्पात मचाया। कई एकड़ फसल को रौंदकर बर्बाद कर दी। हाथियों ने मोहम्मदी रेंज की महेशपुर और देबीपुर बीट तक धावा बोला। झुंड में करीब चार टस्कर हाथी शामिल थे।
किशनपुर अभयारण्य में कुछ दिन साथ रहने के बाद ये हाथी दो झुंडों में अलग-अलग बंट गए थे। यहां मौजूद चारों टस्करों के संकेत पर करीब एक माह पहले 35 हाथियों का दूसरा दल दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में पहुंच गया। इसमें 35 हाथी और उनके बच्चे शामिल थे। यहां पहुंचे हाथियों ने दुधवा-गौरीफंटा मार्ग जाम कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
निगरानी टीमों के खदेड़ने पर हाथी दो अलग-अलग झुंडों में बंटकर दक्षिण सोनारीपुर और बेलरायां रेंज में डेरा डाल दिया। यहां जंगल के आस-पास बसे गांवों के खेतों में किसानों की गन्ना, केला और मिर्च फसल चरकर और रौंदकर बर्बाद कर डालीं।
वनाधिकारियों और निगरानी टीमों का अनुमान है कि एक झुंड नेपाल की ओर चला गया होगा, जबकि दूसरे झुंड में शामिल एक टस्कर हाथी की लोकेशन रविवार सोनारीपुर जंगल में मिली है।

रमपुरवा में दिखे तेंदुए से लोगों में दहशत
बिजुआ। गांव रमपुरवा में शनिवार शाम करीब छह बजे ग्रामीण टीकाराम और ब्रह्मादीन ने तेंदुए को देखा। उन्होंने बताया कि कुछ आहट सुनकर वे घर से बाहर निकले। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ सड़क पार कर पास के खेत की ओर चला गया। रविवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों में पहुंचे, तो उन्हें वहां तेंदुए के ताजे पंजों के निशान दिखाई दिए। तेंदुए की आबादी के इतने करीब मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को आशंका है कि वह कहीं रिहायशी इलाके की ओर न बढ़ जाएं। संवाद
-
कार के सामने अचानक आया तेंदुआ, सहमा कार चालक

मझगईं। क्षेत्र के पृथ्वीपुरवा के पास पलिया-निघासन मार्ग पर कार के सामने अचानक तेंदुआ आ जाने से कार चालक सहम गया। हालांकि, उसने मोबाइल फोन से तेंदुए की फोटो खींच ली।
शनिवार की रात लगभग साढ़े दस बजे वीर सिंह अपनी दुकान बंद करके कार से घर जा रहे थे। पृथ्वीपुरवा चौराहे से अपनी चारपहिया वाहन से जैसे ही सतीश के खेत के पास बढ़े तो कार के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुआ के आने से वीर सिंह हड़बड़ा गए। तेंदुए की चहलकदमी पहले से देखे जाने से वीर सिंह ने अपने मोबाइल फोन का कैमरा ऑन कर रखा था। वाहन की लाइट पड़ते ही तेंदुआ बराती के गन्ने के खेत में घुस गया। वीर सिंह ने अपने घर जाकर इसकी सूचना घर वालों को दी। वन दरोगा पीयूष कुमार ने बताया कि गश्त की जा रही है और लोकेशन ट्रेस कर पिंजरा लगाने का कार्य किया जाएगा। संवाद

मझगईं के निघासन मार्ग पर कार के सामने से गुजरता तेंदुआ। स्त्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें