फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुद्धापुरवा में हाथियों ने फिर चार एकड़ गेहूं की फसल रौंदी

Sun, 15 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बुद्धापुरवा गांव के खेतिहर क्षेत्र में शनिवार रात हाथियों के झुंड ने एक बार फिर धावा बोलकर करीब चार एकड़ गेहूं की फसल नष्ट कर दी। लगातार हो रहे नुकसान से किसानों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले भी हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया था। शनिवार रात हाथियों की आहट सुनते ही ग्रामीण लाठी-डंडे और मशालें लेकर खेतों की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी फसल रौंदी जा चुकी थी। काफी प्रयास और शोरगुल के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया।
बताया जा रहा है कि पिछले दस दिनों से हाथियों का झुंड ठिकाना बदल-बदल कर अलग-अलग गांवों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसान दहशत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें