फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने सोहनरा भूड़ आबादी से सटे खेतों फिर धावा बोला

विज्ञापन
बांकेगंज के सोहनरा भूड़ में हा​थियों ने रौंदी फसल।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में में डेरा डाले नेपाली हाथियों ने बुधवार रात जंगल से सटे सोहनरा भूड़ गांव आबादी से सटे खेतों में फिर धावा बोला। जहां इन हाथियों ने कई किसानों की धान और गन्ना की फसल रौंदकर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे सोहनरा भूड़ के खेतों में पहुंचे हाथियों ने जग्गा, मनदीप समेत कई किसानों की धान और गन्ने की फसल रौंद डाली। फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने शोरगुल करके उन्हें किसी तरह वहां से खदेड़ा। इसके बाद हाथी जटपुरा जंगल न जाकर नकुला के रास्ते फिर मड़हा की ओर चले गए। निगरानी टीमों के मुताबिक, बृहस्पतिवार हाथियों की लोकेशन मड़हा जंगल में मिली है। उधर, किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से नेपाल से आए हाथियों को खदेड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें