धनगढ़ी/नेपाल। भारतीय क्षेत्र गौरीफंटा से तस्करी कर अवैध रास्तों से अलग-अलग स्थान से लाया गया कपड़ा व सुपर पावर गुटखा नेपाल पुलिस ने बरामद किया है।
डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड 13 राजपुर गांव से करीब 1.80 लाख रुपये का कपड़ा व गुटखा बरामद किया है। जबकि धनगढ़ी के वार्ड तीन में स्थित माया मेट्रो अस्पताल के पास से करीब 42 हजार रुपये की साड़ी बरामद की गई है। हालांकि, कैरियर मौका देखकर फरार हो गए। दोनों जगहों से बरामद माल का दो लाख 22 हजार 500 रुपये का सीजर बनाकर धनगढ़ी-कैलाली कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद