फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

Sat, 16 Aug 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में भगवान श्री कृष्ण की पालकी के स्वागत में थिरकते नगर वासी। स्रोत :आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की पालकी निकाली गई। नगर वासियों ने फूल बरसाकर पालकी यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक सजी पालकी के साथ भजनों पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। पालकी श्री राम मंदिर से बजाज चीनी मिल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर तक निकाली गई। नगर में विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मिल मार्ग पर व्यापारी नेता पारस प्रसाद मिश्र आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नेता मोंटी गिरी, समाजसेवी आनंद त्रिवेदी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, राजेश साहनी, आनंद भसीन और पंजाबी कॉलोनी के सभी भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें