दुधवा-गौरीफंटा रोड पर जंगल से निकलकर घूमते हाथी।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर मंगलवार को जंगली हाथियों का झुंड दुधवा-गौरीफंटा रोड पर पहुंच गया। जिसके चलते उधर से गुजरने वाले वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। हालांकि कुछ देर बाद हाथियों का झुंड फिर से जंगल में चला गया। जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क के बीचोंबीच से गुजरी दुधवा-गौरीफंटा रोड पर आएदिन जंगल से बाहर निकलकर वन्यजीव विचरण करने लगते हैं। कई वन्यजीव वाहन चालकों की लापरवाही के कारण असमय काल के गाल में भी समा जाते हैं। इसी में मंगलवार को जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर दिखाई दिया। जिसके चलते वाहनों के पहिए थम गए और हाथियों के दोबारा से जंगल में जाने के बाद आवागमन शुरू हो सका। संवाद