फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 20 घंटे तक बिजली गुल, उमस में बेहाल रहे ग्रामीण

Sun, 04 Oct 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर/बांकेगंज। बिजली संकट से ग्रामीणों को रविवार को दिनभर परेशानी उठानी पड़ी। संसारपुर में 16 घंटे से अधिक और बांकेगंज क्षेत्र में करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

संसारपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रविवार तड़के 1:20 बजे ठप हो गई। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। संसारपुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ रामविलास सिंह कुशवाहा ने बताया कि सप्लाई पैनल फुंक गया है। विभागीय स्तर पर उसे ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया है। टीम जांच कर खराबी का पता लगाएगी। इसके बाद आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
उधर, बांकेगंज के 33/11 बिजली उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में शनिवार रात दो बजे तेज धमाका हुआ। इसके बाद बांकेगंज, ग्रंट नंबर-3, बलारपुर और गंगापुर समेत कई फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। सैकड़ों गांवों के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। रविवार सुबह लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन

एसडीओ बिजली राम बिलास कुशवाहा ने बताया कि इनकमिंग ट्रॉली में धमाके के बाद आई तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें