फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेन लाइन में फॉल्ट से नौ घंटे बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। गोला से आने वाली मेन लाइन में फॉल्ट आ जाने से नगर की बिजली आपूर्ति शनिवार को नौ घंटे ठप रही, जिससे नगर और आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को परेशानियां हुईं।
विज्ञापन

गोला स्थित 132 केवी बिजली उपकेंद्र से कंधईपुर स्थित उपकेंद्र को 33 केवी लाइन आती है। इसी उपकेंद्र से नगर और आसपास के देहात क्षेत्रों और रेलवे को बिजली आपूर्ति होती है। सुबह करीब छह बजे बिजली चली गई, उसके बाद आई नहीं। गोला से आने वाली मेन लाइन में फॉल्ट की सूचना पाकर बिजलीकर्मी लाइन की पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुए।
पेट्रोलिंग के दौरान एक जगह लाइन पर पेड़ की डाल गिरी मिली, एक जगह गन्ने का अगौला लाइन पर पड़ा मिला और गोला के पास तार आपस में चिपके मिले। सभी जगह फॉल्ट दूर होने के बाद अपराह्न पौने तीन बजे बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल हो सकी। नौ घंटे बिजली ठप रहने से नगर और देहात क्षेत्र के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें