फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 44 घंटे से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। उचौलिया फीडर की ट्राॅली खराब होने और 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 44 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। घरों में अंधेरा छाया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को उचौलिया फीडर की ट्राॅली खराब होने से फीडर के दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मंगलवार रात भर क्षेत्र की बिजली गुल रही। बुधवार सुबह 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। बिजली कर्मियों ने बुधवार शाम को 33 केवीए लाइन का फॉल्ट ठीक कर दिया, लेकिन उचौलिया 11 केवीए फीडर में फॉल्ट होने से कस्बे समेत फीडर के अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बुधवार शाम को बारिश में 33 केवीए लाइन में दोबारा खराबी आ गई। बारिश के कारण बृहस्पतिवार शाम तक फॉल्ट सही नहीं किया जा सका। इससे उचौलिया फीडर के गांवों की बिजली तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। इससे फीडर के वनकागांव, बरनैया, मोहदियापुर, पिपरोला, शंकरपुर, शिवपुरी, किशनपुर जमुनी, कोटरा आदि गांवों की बिजली आपूर्ति 44 घंटे से ठप है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने बताया कि बुधवार शाम को 33 केवीए लाइन का फॉल्ट सही किया गया था। उचौलिया 11 केवीए फीडर में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यह दिक्कत दूर की जाती कि बुधवार शाम को 33 केवीए लाइन में दोबारा खराबी आ गई। सभी कर्मचारी 33 केवीए लाइन को सही करने में लगे हैं। बारिश के कारण दिक्कत दूर करने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें