फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 27 लाख रुपये से शिफ्ट होंगे गढ़ी रोड पर बिजली के खंभे

Sat, 20 Dec 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिदनियां चौराहे से एसएसबी कैंप तक बनने वाली सड़क के विद्युत खंभों की शिफ्टिंग का काम 27 लाख रुपये से होगा। जिला प्रशासन ने क्रिटिकल गैप्स योजना से यह धनराशि विद्युत निगम के अफसरों को सौंपी है, जिसका काम भी तेजी से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

मिदनियां चौराहे से लेकर एसएसबी कैंप इस सड़क का निर्माण 1.94 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। यह सड़क डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के प्रयासों से ही बन रही है। पहले यह सड़क तीन मीटर थी, जो अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। साथ ही दोनों ओर नालियां भी बनेंगी। यह सड़क काफी लंबे समय से खराब चल रही।
एक से डेढ़ फुट तक गड्ढे थे, जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते थे। इस सड़क पर एसएसबी, केंद्रीय विद्यालय, विद्युत निगम सहित कई प्रतिष्ठान हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क का यह मुद्दा कई बार अमर उजाला ने प्रकाशित किया, जिसके बाद डीएम ने इसको संज्ञान लिया और सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इधर, लखीमपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही शिफ्टिंग का काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें