फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण में रोड़ा बने बिजली के खंभे

विज्ञापन
प्रदीप
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी से मंझरा व राजापुर से नहर पटरी तक सड़क चौड़ीकरण में बिजली के खंभे रोड़ा बने हुए हैं। कई माह बीत चुके है, लेकिन न तो खंभे हटे और न ही ट्रांसफार्मर। इसकी वजह से सड़क निर्माण में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

एक साल पूर्व 38 करोड़ की लागत से एलआरपी चौराहे से मंझरा तक तकरीबन नौ किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया था। इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर है, जिसे अब 10 मीटर किया जा रहा है। दूसरी ओर राजापुर से नहर पटरी तक छह करोड़ 93 लाख की लागत से 930 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम होना है।
यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है, जिसे 14 मीटर किया जाना है। कमोबेश दोनों ही सड़कों की हालत एक जैसी ही है। पीडब्ल्यूडी ने बिजली लाइन शिफ्ट करने के लिए पहले ही बजट दे दिया था, लेकिन बिजली निगम इन दोनों मार्गों से खंभे व ट्रांसफार्मर नहीं हटा पा रहा है। इससे सड़क निर्माण कार्य की गति थम गई है। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले राहगीरों व आस-पास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजापुर में सड़क पर पड़े पोल बन रहे खतरा

राजापुर में सड़क किनारे बिजली के पोल को बेतरतीबी से डाल दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि इन पोल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व एक बस का टायर फट गया। हालांकि बस की गति धीमी थी, तो हादसा बच गया। वहीं इसी पोल में एक महिला की साड़ी फंस गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। सड़क पर पड़े पोल राहगीरों के खतरा बने हुए है।


एलआरपी से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक मार्ग चौड़ीकरण के मामले में 151 बिजली खंभे मिल चुके हैं। शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 350 खंभों की और जरूरत है। डिमांड गई है, जो मिलने वाले हैं।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लखीमपुर डिवीजन

प्रदीप

प्रदीप

प्रदीप

प्रदीप

प्रदीप

प्रदीप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें